Thursday 21 May 2020

जीवन में भाषा का महत्व- हिंदी निबंध

             जीवन में भाषा का महत्व।                                      जीवन को व्यक्त करने का एक सबसे महत्वपूर्ण जरिया है भाषा । अपनी सोच, अपना नजरिया, अपने सुझाव, अपनेे सवाल, अपनी खुशी, अपनी नाराजगी सारा कुछ व्यक्त होता है भाषा से। किसी पराए देश जाकर भाषा का महत्व सबसेेेेे अधिक समझ आता है। वह कहतेेे हैं ना " कोई मतभेद कोई झगड़ा दूर करना हो तो, आमने- सामने बैठकर बात कर लेनी चाहिए। ' मातृभाषा'  और 'राष्ट्रभाषा ' यह दोनों ही मनुष्य के जीवन में जरूरी है। मातृभाषा अपनापन जताती है तो राष्ट्रभाषा गर्व का आभास दिलाती है। हर एक चीज भाषा के माध्यम से बड़ी सरलता सेेे समझाई और समझी जा सकती है। मातृभाषा काा प्रयोग करने पर, अपने विचार बहुत ही सरल और स्पष्टट तरीके  से व्यक्त होते हैं। ट्रेन में, बस में, किसी भी नई जगह में अपनी मातृभाषा या राष्ट्रभाषा जानने वाला कोई भी व्यक्ति बिल्कुल अपना सा लगता है। भाषा कोई भी हो अगर उसमें नम्रता और सच्चाई छलके तो उससे किसी भी स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सकता है। भाषा सारे बांध तोड़ देती है। छोटे बच्चे से लेकर बूढ़ों तक हर कोई इसी माध्यम से जुड़ता है। भाषा शिक्षा का सबसे बड़ा अंग है, विचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण जरिया है। भाषा के उपयोग से लोगों में आत्मीयता बढ़ती है और हड़बड़ाहट कम होती है। भाषा हमारे जीवन को पिरोए रखने वाली एक सुंदर माला है। धन्यवाद

No comments:

Post a Comment